फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रेलवे स्टेशन पर सास-बहू से जेवर ले उड़े टप्पेबाज

Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में सक्रिय टप्पेबाजों ने एक और घटना को अंजाम दिया। नोटों की फर्जी गड्डी थमाकर दो लोग सास व बहू से लाखों के जेवर लेकर चंपत हो गए। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

बंकी कस्बे के उत्तर टोला निवासी राजकुमारी के अनुसार शनिवार शाम को मुरादाबाद गांव अपनी समधी के यहां बहू मंजू के साथ गई थी। बस से उतरने के बाद बंकी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पुल पार कर पास में ही बरात घर के पास पहुंची ही थी कि दो युवक दिखे। दोनों ने बताया कि वे मथुरा वृंदावन में काम कर रहे थे मगर मालिक ने मारपीट कर भगा दिया। उन्हें चारबाग जाना है। इसके बाद एक युवक ने अपने पास नोटों की गड्डी दिखाते हुए दूसरे से कहा कि तुम्हारे लिए खाने पीने का इंतजाम किए देता हूं। दोनों ने राजकुमारी से बात करते हुए नोटों की गड्डी उसकी बहू को थमा दी और उसके बदले कुछ सामान देने को कहा। भारी मात्रा में धनराशि समझकर मंजू ने अपने दो मंगलसूत्र, चेन व अंगूठी उसे दे दी। दोनों ने होटल से कुछ खाकर आने की बात कही मगर वापस नहीं लौटे। इधर महिलाओं ने जिसे नोटों की गड्डी समझी थी उसके अंदर कागज भरे मिले। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें