फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पिकअप पलटी, दस घायल

Sun, 13 Aug 2017 11:43 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
हाईवे पर हुई मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही पिकअप हाईवे पर असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए 4 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।       
विज्ञापन


रविवार को दोपहर फैजाबाद की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रही एक पिकअप कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र मेें लखनऊ- फैजाबाद हाईवे पर स्थित दिलोना मोड़ पर असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे आवागमन भी बाधित हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप काफी तेज रफ्तार में लहराती हुई आई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पिकअप पर सवार राम विहारी व जगप्रसाद निवासी रामपुर गोदनिया थाना खण्डासा जिला फैजाबाद, अजीम निवासी सरायपीर थाना रूदौली, सबलू निवासी पूरे खान मोहल्ला रूदौली, लतीफ निवासी सरायपीर थाना रूदौली, अरमान अली, निवासी पूरे खान मोहल्ला रूदौली, मेराज निवासी सरायपीर रूदौली, शिवराज निवासी बहोरीपुर टिकैतनगर, दिलीप निवासी देवराकोट व एक अज्ञात सहित दस लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर उपजिलाधिकारी राहुल कुमार यादव व कोतवाल श्याम सुन्दर पाण्डेय, उपनिरीक्षक मोहम्मद मुस्ताक शाह ने घायलो को तत्काल सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां से गम्भीर स्थित देखते हुए चिकित्सक डॉ. अवनीश कुमार गुप्ता ने घायल शिवराज, दिलीप, अरमान, व अज्ञात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें