फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन की पूछताछ के बाद पीएफआई सदस्य गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य नदीम व कमरुद्दीन को सात दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने फिर से जेल रवाना कर दिया गया। पूछताछ में पुलिस के साथ ही एनआईए, एसटीएफ व एटीएस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते 22 सितंबर को एसटीएफ ने उसके कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित गौराहार गांव से पीएफआई सदस्य नदीम व उसके साथी बहराइच जिले के निवासी कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। दोनों को लखनऊ स्थित जेल में रखा गया था। 11 अक्टूबर को पुलिस ने दोनों को सात दिन की रिमांड पर लिया था।
दोनों को कुर्सी थाने में रखा गया था। इन सात दिनों में दोनों पीएफआई सदस्यों से एनआईए, एसटीएफ व एटीएस के साथ पुलिस ने सघन पूछताछ की थी। बताया जाता है कि पूछताछ में पीएफआई को फंडिंग व नेटवर्क फैलाने से संबंधित कई राज खुफिया एजेंसियों को पता चले हैं। सोमवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों को फिर से जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें