फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में पेट्रोल 16.75 तो डीजल 21.30 रुपये प्रति लीटर महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना महामारी के बीच कमर तोड़ महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान है। बात अगर पेट्रोल और डीजल की करें तो पिछले एक साल के अंदर इसमें रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल जहां 16.75 रुपये तो वहीं डीजल के दाम 21.30 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब कोविड प्रोटोकाल के चलते लॉकडाउन लगने से वाहनों के आवागमन में काफी हद तक कमी आई है। पिछले कोरोना काल के दौरान ईंधन के खपत की तुलना करें तो अभी भी 50 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है।
कोविड-19 की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी। इसके बाद नौ माह तक इसका असर लगातार देखने को मिला था। इस बीच पेट्रोल और डीजल में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई थी। ईंधन में भले ही पैसों में मामूली बढ़त के चलते लोगों का ध्यान इस तरफ न गया हो लेकिन अगर पिछले वर्ष 22 मई की बात करें तो सामान्य पेट्रोल 74.03 रुपये तो डीजल 63.96 रुपये था।
विज्ञापन

जबकि 22 मई 2021 को पेट्रोल के दाम 90.78 रुपये तो डीजल के दाम 84.26 रुपये हो गए। अब गौर करें तो इस एक साल के अंदर पेट्रोल में 16.75 रुपये तो डीजल में 21.30 रुपये बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते महंगाई भी बढ़ी है।
50 फीसदी हो रही खपत
पेट्रोल पंप व्यवसायी दीपक जैन की मानें तो पिछले वर्ष कोविड काल के दौरान पेट्रोल पंप पर 15 से 20 प्रतिशत ही पेट्रोल और डीजल की खपत हो रही थी जबकि उस समय पूर्ण रुप से लॉकडाउन चल रहा था। आज के समय में 50 प्रतिशत ईंधन की खपत हो रही है। जबकि आंशिक लॉकडाउन लगा है। इसके साथ ही 22 मई 2020 और 22 मई 2021 की तुलना करें तो सामान्य पेट्रोल 16.75 रुपये तो डीजल में 21.30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में-
1 अप्रैल-2020 1 अप्रैल-2021
पेट्रोल-72.01 रुपये 88.90 रुपये
डीजल-62.96 रुपये 81.34 रुपये
22 मई-2020 22 मई-2021
पेट्रोल-74.03 रुपये 90.78 रुपये
डीजल-63.96 रुपये 84.86 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें