बाराबंकी। मतदान प्रतिशत के आंकड़े आए तो चौंकाने वाले थे। टिकैतनगर में दोबारा अध्यक्ष चुने गए भाजपा प्रत्याशी जगदीश गुप्ता को सबसे अधिक करीब 72 प्रतिशत मत मिले। वहीं हैदरगढ़ में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले आलोक तिवारी मात्र 20 प्रतिशत मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हो गए।
नगर पालिका नवाबगंज में सपा प्रत्याशी शीला सिंह को ... प्रतिशत मत मिले। 14 निकायों में एक को छोड़कर कोई भी विजयी प्रत्याशी 50 प्रतिशत मत नहीं पा सका। आालोक को छोड़कर सभी 31 से 49 प्रतिशत वोट ही पा सके। जैदपुर में निर्दल उम्मीदवार नीलोफर को 31.6, देवा में निर्दलीय हारुन को 38.4, बंकी में इमराना खातून को 32.63, दरियाबाद में निर्दलीय रुकशाना बानो को 42.52, रामसनेहीघाट में ज्ञान प्रकाश को 43.75, फतेहपुर में सपा के इरशाद अहमद को 41.07, सुबेहा में सपा के देवीदीन को 49.6, बेलहरा में शबाना खातून को 46.3, सतरिख में सपा के रेहान कामिल को 46.29 मत मिले। वहीं सिद्घौर में भाजपा की रमंता को 35.12 मत मिले। इसी प्रकार रामनगर में कड़े मुकाबले के रामशरण पाठक मत पाकर जीत गए।