फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नए साल के जश्न में डूबे लोग, मचाया धमाल

Mon, 01 Jan 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नववर्ष को लेकर कोई डीजे पर झूमा तो किसी ने अवकाश का दिन होने का पूरा फायदा उठाते हुए परिवार के साथ पार्टी मनाई। इस बीच घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे, शहर के कई मोहल्लों में आतिशबाजी होने लगी। लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। केट काटकर खुशी मनाई। इस मौके पर किसी ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया तो किसी ने नई योजना पर काम करने की मन में ठानी। रात 12 बजे के बाद भी मोबाइल फोन बजते रहे। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन



जी हां, 2023 को विदाई देते हुए नए वर्ष 2024 का लोगों ने स्वागत किया। नए साल को लेकर शहर में धनोखर, निबलेट, बेगमगंज, घंटाघर, लैया मंडी समेत विभिन्न बाजारों में लोगों ने खरीदारी की। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने एक-दूसरे के लिए उपहार खरीदे। ग्रीटिंग कार्ड का दौर भले ही समाप्त हो गया, मगर बच्चों ने उपहार व काॅपी-किताब की दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड खरीदे।

सुबह से ही लोग शाम की पार्टी का इंतजाम बनाने में जुटे रहे। शहर ही नहीं हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, कुर्सी, फतेहपुर, कोठी, सिद्धौर, दरियाबाद व बदोसराय में लोगों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर धमाल मचाया। लखनऊ रोड स्थित एक आवासीय कॉलोनी के क्लब ने पार्टी करने के लिए अनुमति ली थी। यहां लोगों ने डीजे की धुन पर देर रात तक धमाल मचाया।शहर में रात करीब 10 बजे के बाद पुलिस की चार टीमों ने शराब की दुकानों, रेस्टोरेंट व बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। नाका सतरिख, बस स्टेशन, पैसार के पास आधा दर्जन से अधिक युवाओं को नशे में पाए जाने पर फटकार लगाते हुए घर भेजा गया।
विज्ञापन







चुनाव की चाशनी में लिपटे रहे बधाई संदेश
बधाई संदेश देने का सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया रहा। आम आदमी से लेकर नेताओं व जनप्रतिनिधियों तक ने अपने अकाउंट से संदेश पोस्ट किए। कई नेताओं के संदेश आगे होने वाले लोकसभा चुनाव की चाशनी में लिपटे थे। कई ने तो होर्डिंग से लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें