फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में यातायात जाम से परेशान हुए लोग

Mon, 26 Oct 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में देवा तिराहे से नाका सतरिख, लखपेड़ाबाग चौराहा, पैसार नाका से पल्हरी चौराहे तक पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। दिन में हालात यह थे कि देवा तिराहे से बस अड्डा होकर पुलिस लाइन चौराहे तक आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 40 मिनट लगे। जाम के चलते स्कूली बच्चे की परेशान हुए। शहर के भीतर घंटाघर से लेकर धनोखर व नेबलेट चौराहे तक जाम के चलते लोगों का अपने वाहन से बाजार पहुंचना मुश्किल हो गया। उन्हें अपने वाहन बाजार से दूर खड़े कर पैदल जाना पड़ा। शहर में लगे जाम की वजह यातायात व्यवस्था का संचालन ठीक न होना बताया जा रहा है। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक नो इंट्री के भारी वाहनों के शहर में आवागमन से जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को करीब दो बजे तीन ट्रक फैजाबाद की तरफ से सामान लेकर देवा महोत्सव जा रहे थे। एक ट्रक देवा तिराहे पर फंस गया। देखते-देखते तीन तरफ से लंबा जाम लग गया। स्थानीय सिपाहियों ने उसे हटाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उसी समय कुछ स्कूलों मे छुट्टी भी हुई थी। स्कूलों से निकले बच्चे और उनके अभिभावक भी जाम में फंस गए। 15 मिनट के अंदर हाईवे पर आवागमन एक एकदम ठप हो गया। लोगों में किसी तरह आगे बढ़ने की कोशिश के कारण जाम की समस्या विकट हो गई। शहर में डिवाइडर बनने के बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद थी लेकिन उससे भी फर्क नहीं पड़ा। डिवाइडर बनने के बाद हाईवे के चौड़ा न होने से शहर में जाम की समस्या पहले से ज्यादा गंभीर हो गई है। व्यापारियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण के कारण भी समस्या खत्म नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें