मसौली (बाराबंकी)। राष्ट्रीय पक्षी मोर की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया। मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी रामनगर हाईवे पर बिरौली गांव के लिए निकली 11 हजार केवी विद्युत लाइन से बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर टकरा गया। लाइन चालू होने के कारण करंट लगने से वह झुलस कर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग रेंज कार्यालय रामनगर को दी। वन विभाग के बाबू दुर्गेश यादव, माली राम तिलक, जहांगीर, प्रदीप ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। संवाद