फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बेच दिया पीडीएस का गेहूं

Sun, 20 Sep 2015 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इस जानकारी पर अपर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश देने के साथ डीएसओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद नवाबगंज के कोटेदारों को एपीएल कार्डधारकों में वितरण के लिए अगस्त माह में 4460 क्विंटल, नगर पंचायत फतेहपुर को 954 क्विंटल, देवा को 456, सिद्घौर को 554, रामनगर को 394, हैदरगढ़ को 1012, दरियाबाद को 684, टिकैतनगर को 256 और सतरिख नगर पंचायत को 1178  क्विंटल गेहूं दिया गया।

विपणन विभाग का कहना है कि करीब दस हजार क्विंटल गेहूं का उठान कोटेदारों ने अगस्त माह में ब्लॉकों के गोदामों से किया। इसका वितरण सितंबर में किया जाना था लेकिन किसी भी नगर पंचायत के एपीएल कार्डधारकों में वितरित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदारों ने इस गेहूं को खुलेबाजार में बेच दिया। एपीएल कार्डधारक राकेश, पप्पू, विनोद, राबिया बेगम, महादेव प्रसाद, केशव आदि का आरोप है कि कोटेदारों ने उन्हें गेहूं नहीं दिया। उस गेहूं को खुलेबाजार में बेच दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें