फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने पास की पीसीएस परीक्षा

विज्ञापन
बाराबंकी। पीसीएस परीक्षा में सफलता के बाद फूड़ सेफ्टी ऑफिसर के बने अभिषेक वर्मा को बधाई देते उत्? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। पीसीएस की परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हुआ। इसमें जिले की साक्षी चौधरी का चयन डिप्टी जेलर व अभिषेक वर्मा का फूड सेफ्टी अफसर के पद पर हुआ। अभिषेक के पिता एक किसान हैं। इसको लेकर उनके घर-परिवार में जहां खुशी का माहौल दिखा। वहीं घर पहुंचकर व फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर के पद पर चयनित साक्षी चौधरी शहर के लखपेड़ाबाग की निवासी है। उनको यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। हालांकि पहले के दो प्रयासों में उन्होंने इंटरव्यू तक का सफर तय किया था। साक्षी के पिता मुकुंदी लाल अधिवक्ता व माता सुधा आर्या देवा ब्लॉक के परिषदीय स्कूल की प्रधानाध्यापिका है।
साक्षी ने शहर के पायनियर मांटेसरी स्कूल से हाईस्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट, मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय से स्नातक तो प्राचीन इतिहास विषय की पढ़ाई जनेस्मा कॉलेज से की थी। वर्तमान में उन्होेंने एक कोचिंग में तैयारी कर यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन

वहीं रामसनेहीघाट तहसील के मऊगोरपुर निवासी अभिषेक कुमार वर्मा को भी तीसरे प्रयास में फूड सेफ्टी अफसर बनने की सफलता मिली है। उनके पिता ब्रज किशोर वर्मा किसान व माता मिथिलेश कुमारी परिषदीय स्कूल में शिक्षिका है।
अभिषेक ने रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके बाद कृषि स्नातक की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी से कर इलाहाबाद में तैयारी कर रह थे। हालांकि परीक्षा परिणाम आने के बाद अभिषेक ने अपनी सफलता की सूचना परिवारीजनों को मोबाइल पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें