फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज उमड़े

Mon, 13 Oct 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कोटवाधाम पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव का असर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में भी देखने को मिला। मेले में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ ही पेटदर्द और बदन दर्द के अलावा त्वचा रोग के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन


59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 2937 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1112, महिलाओं की संख्या 1134 और बच्चों की संख्या 691 रही। इस दौरान सर्दी जुकाम के 311, बुखार के 392, पेटदर्द के 232, बदन दर्द के 311, त्वचारोग के त्वचार रोग के 341 मरीज देखे गए। इसके अलावा नेत्र रोग के 13, लिवर के रोग के 64, संदिग्ध टीबी के 19, खून की कमी के 35, हाइपरटेंशन के 67 मरीज देखे गए।

इस दौरान संदिग्ध मिलने पर 23 की हेपेटाइटिस बी, तीन की हेपेटाइटिस सी, 50 लोगों की मलेरिया, 34 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। पीएचसी कोटवाधाम पर दवा लेने आए बुखार पीड़ित रामबरन, कल्लू ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित होने पर दवा लेने को आए थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार त्रिलोकपुर पीएचसी पर इलाज के लिए आए बुखार पीड़ित गौतम प्रकाश, दीपिका देवी ने बताया बुखार आने पर निजी डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन सुधार न होने पर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि शिविर में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें