फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरकारी ताला तोड़ बेसमेंट में भर्ती किए मरीज

Wed, 08 Jul 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर में निजी चिकित्सालय का बेसमेंट सील होने के कुछ देर बाद ही ताला तोड़ दिया गया। यही नहीं, सोमवार रात भर बेसमेंट में कई मरीजों को भर्ती भी रखा गया। स्थानीय लोगों ने जब सील करने वाले अधिकारियों को इसकी सूचना दी, तब बेसमेंट बंद हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोग सील करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं पंजीकरण डाॅ. एलबी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सोमवार दोपहर टिकैतनगर स्थित अभी पॉली क्लीनिक के बेसमेंट को सील किया था।
बताया जाता है कि टीम के लौटते ही अस्पताल फिर से संचालित हो गया। बेसमेंट का ताला भी तोड़ दिया गया। शाम को बेसमेंट में मरीज भी भर्ती किए गए। डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बेसमेंट में ताला लगाकर सील कराया था। उन्हें सील तोड़कर बेसमेंट खोलने की शिकायत मिली है। हालांकि संचालक ने शपथ पत्र दिया है कि वह बेसमेंट में कोई गतिविधि नहीं करेंगे। सील तोड़ने की बात की जांच कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


सील किए गए बेसमेंट को खोलकर मरीज भर्ती करना गलत है। इस संबंध में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सील करने वाली टीम के अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. रंजन गौतम, सीएमओ बाराबंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें