फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 161 शिक्षकों की वेतन बढ़ोतरी का रास्ता साफ

Mon, 07 Sep 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए आखिरकार खुशियों की घड़ी आ ही गई। लंबे समय से प्रोन्नत वेतनमान की आस लगाए बैठे शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉकवार वरिष्ठता क्रम में 161 शिक्षकों की सूची जारी कर दी है, जिससे जल्द ही उनके वेतन में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


जिले में 2618 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। पहले स्थिति यह थी कि लेटलतीफी के चक्कर में कई शिक्षक बिना प्रोन्नत वेतनमान का लाभ पाए ही सेवानिवृत्त हो जाते थे। इस व्यवस्था पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सख्त रुख अपनाया और पारदर्शी तरीके से सूची तैयार करने के आदेश दिए।

इसके बाद विभाग ने जिले के 2618 विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का ब्लॉकवार ब्योरा खंगालकर 161 पात्र शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची तैयार कर बीआरसी पर चस्पा कर दी है। सात कार्य दिवसों में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर सभी 161 शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




ब्लॉकवार 161 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। सात दिनों में आपत्तियों के निस्तारण के बाद सभी पात्र अध्यापकों को नियमानुसार प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

-नवीन कुमार पाठक, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें