फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बसों की कमी से भटकते रहे यात्री, घंटों किया इंतजार

Sun, 19 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिवाली आते ही बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। धनतेरस के दिन ही परिवहन व्यवस्था बेपटरी नजर आई। शनिवार सुबह से ही बसों के लिए यात्री भटकते रहे। घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें साधन नहीं मिल पाया। ऐसे में यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

शहर के पटेल तिराहा समेत विभिन्न चौराहों पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। इस स्थिति का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। कई ई रिक्शा व ऑटो लखनऊ सवारी भरते नजर आए। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर पूछताछ काउंटर से भी बसों की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जैसे ही कोई बस आती, यात्री दौड़ पड़ते।
हालांकि परिवहन विभाग के कई अधिकारी परिसर में बसों को रूटों पर रवाना करते नजर आए। दोपहर बाद कई बसें आईं पर शनिवार सुबह लखनऊ जाने के लिए बसों की कमी रही। रामनगर तिराहे पर बसों के लिए खड़े यात्री बेहाल दिखे। यात्रियों ने बताया कि बसों में इतनी भीड़ है कि खड़े होकर भी सफर करने की जगह नहीं मिल रही है। डग्गामार वाहनों से देर रात तक सैकड़ों लोगों ने सफर किया। एआरएम जमीला खातून का कहना है कि अभी तक कई बसें देवा मेला के लिए लगी थी, अब बसों को निर्धारित रूटों पर लगा दिया है। अब समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें