फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बस न मिलने से देर रात तक भटके यात्री

Tue, 17 Nov 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हैदरगढ़। बस स्टेशन पर रविवार रात बाराबंकी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े सात बजे रवाना होने वाली आखिरी बस नहीं पहुंची। यात्री करीब दो घंटे तक बस का इंतजार करते रहे, लेकिन सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। दरअसल, बाराबंकी डिपो से अनुबंधित निजी बसों के सहारे प्रतिदिन हजारों लोग जिला मुख्यालय तक आवागमन करते हैं। रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के चलते बसों की संख्या कम रही। इसका असर पूरे दिन यातायात व्यवस्था पर दिखाई दिया। यात्रियों को बसों के लिए डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। डॉ. मनोज पांडेय, तहसील कर्मी संजीव कुमार, आरपी सिंह और अमित कुमार पांडेय को बस नहीं मिली तो उन्हें मालवाहक वाहनों से जाना पड़ा। एआरएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें