फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बसों की संख्या घटने से यात्री परेशान

Mon, 06 Jul 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सआदतगंज। स्थानीय पुराने बस स्टॉप पर बसों की संख्या में भारी कमी आई है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले इस बस स्टॉप से पांच बसें संचालित होती थीं। अब केवल दो बसें ही यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। इनमें से एक बस बिंदोरा मार्ग पर जाती है, जबकि दूसरी बांसा मार्ग पर चलती है। सफदरगंज मार्ग पर अब कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। राम कुमार, दिनेश, राजेश, राम शंकर व निरंजन आदि यात्रियों ने बताया कि सफदरगंज मार्ग पर पहले दो बसें चलती थीं। इन बसों के बंद होने से इस मार्ग के यात्री सबसे अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन

बसों की संख्या घटने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार उन्हें समय पर बस नहीं मिल पाती है। मजबूरन उन्हें महंगे डग्गामार वाहनों का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें