फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी विचारधारा के ध्वज वाहक हैं कार्यकर्ता : धर्मपाल सिंह

Thu, 02 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय करने का अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट में आयोजित अवध क्षेत्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में 82 विधानसभा क्षेत्रों के 377 मंडल अध्यक्षों के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने चुनावी रणनीति पर मंथन किया। उन्होंने नेताओं से स्पष्ट कहा कि हमारा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वज वाहक है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बैठक उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। इसलिए प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए, संगठन की योजनाओं की समीक्षा की जाए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित हो। उन्होंने दो मंत्र दिए। पहला नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने व दूसरा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने की।
विज्ञापन

इससे पहले संस्थापक महापुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम् गीत से बैठक की शुरुआत एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अभिजात मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत, अर्चना मिश्रा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत मौजूद रहे।


पांच को सम्मेलन में शामिल होंगे 5,932 शक्ति केंद्र संयोजक
भाजपा के अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों का सम्मेलन पांच जुलाई को लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर संपन्न होगा। अवध क्षेत्र के सभी जिला व मंडल अध्यक्ष एवं 5,932 शक्तिकेंद्र संयोजक हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियों का जायजा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक के दौरान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें