फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध कब्जे से मुक्त जमीन पर बनेंगे पार्क, लाइब्रेरी व अस्पताल

Wed, 31 Jan 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हाईवे से लेकर शहर तक करीब सात एकड़ सरकारी जमीन को जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। खाली कराई गई इन जमीनों पर पार्क, लाइब्रेरी और अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसको लेकर डीपीआर भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्व कर्मियाें की टीम ने बड़ेल के जगनेहटा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के पास करीब दो एकड़, यहीं पर बने एक गेस्ट हाउस के पास करीब दो एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई है। यहां पर पार्क आदि बनाया जाना है। वहीं, पल्हरी के निकट अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई करीब एक हेक्टेयर जमीन पर पार्किंग स्थल बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है।

इसके अलावा मोहम्मदपुर के पास करीब एक एकड़ जमीन पर रामायण वाटिका बनाई जा रही है। इसके अलावा हाईवे किनारे संचालित एक पेट्रोल पंप के पास करीब दो एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई है। यहां पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी है। वहीं ओबरी में सरकारी जमीन पर आयुष अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों से सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने की दिशा में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शहर में अभी तक करीब सात एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया गया है। मोहम्मदपुर के निकट रामायण वाटिका, पल्हरी के पास पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य जमीनों पर पार्क, लाइब्रेरी और अस्पताल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें