फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने स्कूल में फेंकी घटिया ड्रेस

Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गोछौरा के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को लगभग 25 विद्यार्थियों को ड्रेस बांटी गईं। इसके बाद  बच्चे ड्रेस लेकर घर पहुंच गए। अभिभावकों ने ड्रेस की गुणवत्ता देखी तो भड़क गए। करीब 10 अभिभावक स्कूल पहुंचे और ड्रेस फेंककर चले गए। ग्राम प्रधान ने इस मामले की शिकायत डीएम अजय यादव से की है।
विज्ञापन


एबीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत पनिहल के मजरे गोछौरा के प्राथमिक विद्यालय में करीब 93 बच्चे पंजीकृत हैं। गुरुवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापक वंदना सिंह ने बच्चों को ड्रेस बांटी। करीब 25 बच्चे ड्रेस पाकर घर पहुंचे तो उनके अभिभावक भड़क गए।

वे ड्रेस लेकर विद्यालय पहुंचे और वहां फेंक दिया। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों को जो ड्रेस दी गई है वह बहुत घटिया है। ग्राम प्रधान राम किशोर का कहना है कि प्रबंध समिति के बिना सहमति के वितरण करना गलत है। इससे पहले भी विद्यालय में घटिया ड्रेस बांटी जा चुकी है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएम अजय यादव से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें