फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर पैरामिलेट्री फोर्स व पुलिस का पहरा

Tue, 28 Nov 2017 11:37 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन पोलिंग बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए बनाए गए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस व पीएसी के साथ पैरामिलेट्री फोर्स का कब्जा रहेगा। चुनाव सकुशल संपन्न हो इसके लिए जिले की 12 नगर पंचायत व एक नगर पालिका परिषद में सुबेहा, बेलहरा व सिद्वौर नगर पंचायत को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


चुनाव के लिए जो पुलिस तैनात की जा रही है उसमें 15 सौ महिला व पुरूष सिपाही, 200 सब इंस्पेक्टर, 30 इंस्पेक्टर, 7 सीओ, 2 एएसपी, 23 एसओ, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी एसएसबी व दो कंपनी सीआरपीएफ व तीन कंपनी पीएसी की तैनाती की जा रही है।

अति संवेदनशील की श्रेणी में सुबेहा, सिद्वौर व बेलहर नगर पंचायत के ज्यादातर बूथों पैरामिलेट्री फोर्स का ही पहरा रहेगा। चुनाव के लिए सुल्तानपुर, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा व अंबेडकरनगर जिले की पुलिस फोर्स लगाई गई है। कुल मिलाकर मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें