फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी की निगरानी में होगा पंचायत चुनाव

Tue, 17 Nov 2015 11:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार तीन कंपनी पीएसी जनपद को मिली है। ऐसे में अब अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पीएसी की तैनाती की जाएगी। साथ ही चुनाव के लिए एसपी ने शासन को पत्र भेजकर पैरामिलेट्री फोर्स की भी मांग की है लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिले में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 1385 मतदान केंद्र व 3324 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां पर हर जगह पर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बीते बीडीसी व डीडीसी के चुनाव में जिले को पीएसी नहीं मिल सकी थी जिसके चलते होमगार्ड व पुलिस ने ही चुनाव संपन्न कराया था। इस बार शासन से अब तक तीन कंपनी पीएसी चुनाव कराने के लिए जनपद को भेजी जा चुकी है।


इसके अलावा पीएसी बल में अभी और भी बढ़ोतरी हो सकती है। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस बार जो भी विवादित मतदान स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं, वहां पर पीएसी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पैरामिलेट्री फोर्स की भी मांग शासन से की गई है लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि चुनाव के लिए तीन कंपनी पीएसी मिली है और अभी और पीएसी मिलने की उम्मीद है। एएसपी ने कहा कि पैरामिलेट्री फोर्स की भी मांग की गई है लेकिन अभी तक शासन से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें