फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल्लूपुरवा में चिकन पॉक्स का प्रकोप, 24 लोग पीड़ित

Fri, 26 May 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। क्षेत्र के कल्लूपुरवा गांव में दो सप्ताह से चिकन पॉक्स का प्रकोप है। यहां करीब 24 लोग इसकी चपेट में हैं। लेकिन पीड़ित उपचार के बजाय झाड़फूंक का सहारा ले रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर सीएचसी से टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन




कल्लूपुरवा गांव में दो सप्ताह से चिकन पाॅक्स का कहर जारी है। शुरुआत में गांव के दो-चार बच्चे बीमारी की चपेट में आए थे, लेकिन धीरे-धीरे रोग का प्रकोप बढ़ता गया। ग्रामीण प्रदीप रावत, रंजीत कुमार, अशोक कुमार ने बताया कि बीमारी का प्रकोप काफी अधिक है।


गांव के श्यामू (28), नीरज (25), शालिनी (7), विनीत (5), श्यामा (30), पूजा (29), ऊषा (8), तुलसीराम (40), विजय कुमार (25), राजकुमार (45), कुंआरे (55), शत्रोहन (40) सहित करीब दो दर्जन बच्चे व युवा चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। सीएचसी घुंघटेर के अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मौके पर टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें