फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Mon, 23 Nov 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगामी 28 नवंबर को जिले में ग्राम पंचायत के पहले चरण के पंचायत चुनाव का मतदान होना है। इसको लेकर पुलिस द्वारा सभी मतदान केंद्रों का जायजा लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था आदि की तैयारियां की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर लगाई जाने वाली ड्यूटी का चार्ट भी बन रहा है। पहले चरण के लिए चार ब्लॉकों में 307 मतदान केंद्रों पर होने वाली चुनावी प्रक्रिया के दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इस दौरान उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



पांच हजार से भी अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात ः चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, निंदूरा व फतेहपुर में 28 नवंबर को पहले चरण के पंचायत चुनाव में पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया निपटाने के लिए करीब पांच हजार से भी अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। साथ ही नोएडा, सीतापुर, जीआरपी लखनऊ की पुलिस के साथ पीएसी भी तैनाती रहेगी। चुनाव में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों का ड्यूटीचार्ट भी बनाया जा रहा है। एएसपी कुवंर ज्ञानंजयसिंह ने कहा िक काननू से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें