फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों पर एफआईआर का आदेश रद

Sat, 02 Jan 2016 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान निर्वाचन डयूटी से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों खिलाफ एफआईआर, अनुशासनात्मक कार्रवाई व वेतन रोकने के अपने आदेश को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जनपद में दोनों चरणों के पंचायत चुनाव सकुशल और सम्पन्न हुए। कहीं पर पुनर्मतदान कराने की स्थिति नहीं आई। मतगणना भी व्यवस्थित एवं सकुशल पूरी हुई। जनपद में मतदान प्रतिशत भी टॉप पर रहा। मतदान एवं मतगणना कराने में कर्मचारियों की कमी नहीं हुई। कोई ऐसी तकनीकी त्रुटि भी नहीं हुई जिससे मतदान या मतगणना बाधित हुई हो।

मतगणना तय समय से पूरी कर ली गई। सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से मतदान और मतगणना कराने के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सराहना की है। अधिकारियों व कर्मचारियों के इस सहयोग पर पूर्व में चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे अधिकारियों व कर्मचारियों खिलाफ दिए गए एफआईआर, अनुशासनात्मक कार्रवाई व वेतन रोकने के आदेश को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें