फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पीछे हटने से धड़ाम हुआ विपक्ष

Fri, 01 Jan 2016 11:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा के घोषित प्रत्याशी द्वारा हाथ खींचे जाने के बाद विपक्ष पूरी तरह से धड़ाम हो गया। नामांकन पत्र खरीदने के लिए दो सदस्यों ने हिम्मत तो दिखाई लेकिन नामांकन पत्र जमा करने का साहस कोई नहीं दिखा सका। इस दौरान सत्ता पक्ष की हनक साफ दिखाई दी। बसपा, भाजपा की ओर से किसी के भी द्वारा नामांकन न किए जाने से सपाई काफी खुश दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं ने गोले दोगे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई भी दी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के चुनावी नतीजे आने के बाद बसपा के पूर्व राज्यमंत्री संग्राम सिंह वर्मा के अनुज सुरेन्द्र सिंह वर्मा की पत्नी और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह को ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दावेदार बसपा द्वारा घोषित किया गया था। इनके पति सुरेन्द्र वर्मा ने भी दावा किया था कि शीला सिंह ही जिला पंचायत अध्यक्ष होगी। लेकिन इनके दावे की ऐसी हवा निकली कि बसपा के मैदान छोड़ने के बाद कोई उम्मीदवार नामांकन करने का साहस तक नहीं कर सका। इनके पति सुरेन्द्र वर्मा ने बृहस्पतिवार को साफ कर दिया था कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडे़ंगे।

बसपा की ओर से जिस विक्रम गौतम द्वारा नामांकन पत्र खरीदने की बात बृहस्पतिवार को कही गई थी उन्होंने शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने की बात से ही इंकार कर दिया। हैदरगढ़ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य रानी कन्नौजिया ने भी नामांकन पत्र खरीदा था। वह नामांकन पत्र दाखिल करने भी पहुंची, इसके बाद भी नहीं जमा कर सकी। उन्होंने बताया कि चालान जमा करने का समय निकल गया था इसलिए नामांकन पत्र जमा करने से अधिकारियों ने मना कर दिया। जिसकी वजह से वह नामांकन पत्र जमा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें