फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जागरूकता से ही महिलाएं बनेगी स्वावलंबी

Sun, 13 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर। निंदूरा ब्लॉक सभागार में शनिवार को केंद्रीय कृषि व कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समूह की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जब नारी शक्ति जागरूक होगी तभी वह स्वावलंबी बन अपने अपने परिवार का सहारा बन सकेंगी।
विज्ञापन

यह महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भारत जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से महिलाओं को समूह में काम दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार और आमदनी प्रदान करना है। इससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कर सकें।
इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों और समूहों को मजबूत बनाने के लिए अनेक समूह गठित किए गए हैं। महिलाओं को गांव में ही विभिन्न कार्य दिए जा रहे हैं। इनमें मोमबत्ती बनाना और खेती के कार्य शामिल हैं। इसके लिए समय-समय पर बजट भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें