फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज तो प्याज टमाटर के भी ठाठ

Wed, 05 Aug 2015 09:59 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्याज व टमाटर की आवक कम होने का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। नासिक में हो रही तेज गति से बारिश के कारण बाजार पर इसका व्यापक असर रहा जिससे प्याज का भाव अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया। प्याज व्यापारियों की माने तो अभी प्याज के दाम में और इजाफा होने का अंदेशा है। जहां प्याज के दाम बढे वहीं टमाटर का भाव भी ताव खा रहा है।
विज्ञापन

 लोगों की थाली से जहां दाल गायब हो रही है। वहीं, सब्जी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में टमाटर का सीजन आउट होने के कारण कोल्ड स्टोरेजों से आने वाला टमाटर भी महंगा हो गया है। 15 दिन पहले प्याज मार्केट में महज 20-25 रुपये किलो था और टमाटर 15-20 रुपये प्रति किलो था। वर्तमान स्थित में टमाटर का भाव 40 रुपये व प्याज 45 रुपये के पार हो गया। दोनों के भाव आसमान पर होने के बावजूद आलू ने गरीबों को कुछ राहत दे रखी है।

बारिश के कारण नहीं हो रही आवक
मंडी के आढ़ती चंदू ने बताया कि जिले में ज्यादातर प्याज नासिक से ही आता है। मौजूदा समय में नासिक में तेज बारिश होने के कारण प्याज की आवक नहीं हो रही है। जिससे प्याज के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर का सीजन खत्म हो गया है, इस समय जो टमाटर बाजार में आ रहा है वह कोल्ड स्टोरेजों का है टमाटर कम होने के कारण इसके भी तेवर तेज हैं।
विज्ञापन


कुरौली कोल्ड स्टोरज के संचालक नवीन चंद्र वर्मा ने बताया कि प्याज व टमाटर के भाव बढ़ने के बीच आलू ने गरीब वर्ग के लोगों को काफी राहत दे रखी है। इस समय बाजार में कन्नौज का उच्च क्वालिटी का आलू है जो अपने यहां के आलू से सौ रुपये मंहगा भी है। 15 दिन पहले आलू का स्टोर भाव 660-70 रुपये प्रति क्विंटल था। इस समय भाव में कमी आने पर 620-30 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें