फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक से पांच लाख श्रमिकों को मिलेगी 230 रुपये दिहाड़ी

Mon, 27 Mar 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों को एक अप्रैल से 213 रुपये की जगह 230 रुपये मजदूरी मिलेगी। इससे जिले के करीब पांच लाख जॉबकार्डधारक मनरेगा मजूदरों को लाभ मिलेगा। शासन के निर्देश के बाद विभागीय अधिकारियों ने नए वर्ष से बढ़ी दरों के अनुसार भुगतान करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जिले में करीब पांच लाख जॉबकार्डधारक हैं, जिन्हें मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों में सौ दिन रोजगार का अवसर दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में मनरेगा का दायरा बढ़ाया गया है। मनरेगा से चकमार्गों की पटाई, तालाबों की खोदाई के अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल संरक्षण, पौधरोपण, लघु सिंचाई, बागवानी जैसे तमाम महत्वपूर्ण कार्य भी कराए जा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान काम छोड़कर वापस आए प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने में भी मनरेगा ने अहम भूमिका निभाई थी।


वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों को करीब 71 लाख दिवस रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग ने बाराबंकी को मनरेगा में रोजगार मुहैया कराने के लिए तीसरा स्थान मिलने पर ट्वीट कर बधाई भी दी थी। प्रदेश सरकार की ओर से मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में 17 रुपये का इजाफा करते हुए 230 रुपये कर दी गई है। डीसी मनरेगा ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से बढ़ाई गई दरों को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें