फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, 13 घायल

Thu, 01 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मसौली थाना क्षेत्र मेंे हाईवे के किनारे नेवला गांव के निकट मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राॅली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में दो जगहों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई वहीं तेरह लोग घायल हुए है। सभी घायल अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर चले गए है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।    
विज्ञापन

             
बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लादकर चालक विजय कुमार निवासी थाना  मोहम्मदपुर खाला व मजदूर जा रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे मसौली थाना क्षेत्र में बहराइच हाइवे पर नेवला चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलट गई।

इस हादसे में ट्रॉली पर सवार थाना रामनगर के ग्राम किशुनपुर निवासी मुनीम उर्फ माधव प्रसाद (20) पुत्र बालगोविंद की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक व अन्य मजदूर मौके से भाग निकले जिससे रात भर युवक का शव ट्रॉली के नीचे ही दबा रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई चंदन ने मसौली पुलिस से की गई शिकायत में चालक बिजय पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

दूसरा हादसा कोठी थाना क्षेत्र में हुआ जहां पर बृहस्पतिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे सतरिख थाना क्षेत्र के तेलियाकुंड गांव के लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में जगन्नाथ, चन्द्रिका, हरिपाल, श्यामलाल, हरिनाम, सुरेशरामरती, कल्लू, गोलू, निशा, रामप्रगति, दिनेश, सहित, तेरह लोग जख्मी हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। जिस पर दरोगा शिवप्रसाद दीक्षित ने तत्काल मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया तथा इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। जिस समय यह घटना हुई उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 25 लोग सवार थे जिसमें 13 लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें