फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा व उनका पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर सिहाली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोटें आयीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक अपने रिश्तेदार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम मोहसंडी निवासी जटाशंकर (45) अपने बहनोई सत्यनारायण (52) व भांजे रोहित (15) निवासी हरिहरपुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर के साथ बाइक से शादी में शामिल होने शहाबपुर थाना मसौली जा रहा था। तभी फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहाली सद्दीपुर रोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। तेज ठोकर से जटाशंकर उछलकर सड़क पर जा गिरा।
उसका सिर व चेहरा गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। लेकिन कोई कुछ कर पाता इसके पहले जटाशंकर की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक व चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर रोक लिया। कुछ ही देर में एसएसआई अजेंद्र प्रताप फोर्स के साथ मौके पर आ गए। पकड़े गए ट्रक व चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। एसएसआई ने बताया कि सत्यनारायण की तहरीर पर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
देवीगंज। असंद्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर देवरा मोड़ के निकट हुआ। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल मजरे मिर्चिया निवासी तीरथराज दुबे बाराबंकी स्थित एक गैस प्लांट में नौकरी करता था। हमेशा की तरह मंगलवार रात भी वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से वापस घर आ रहा था।
तभी नई सड़क तिराहे के आगे पहुंचने पर किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीरथराज मूलरूप से गाजीपुर जिले का निवासी है। वर्तमान में पूरे सुखलाल गांव में मकान बनवाकर परिवार समेत रहता था। (संवाद)
बस की टक्कर से पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल
मसौली। हाइवे पर स्थित बिरौली मोड़ के निकट बुधवार शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी और बेटा घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद के ग्राम छंगापुर निवासी सुरेंद्र वर्मा (30) अपनी पत्नी सियादुलारी (28) व पुत्र अरुण कुमार (7) के साथ सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी बाइक से जा रहे थे।
बाइक सवार जैसे ही बिरौली मोड़ के निकट पहुंचे कि बाराबंकी से बहराइच की ओर जा रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें