फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला की मौत, 25 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से लेकर गांवों तक डेंगू का कहर जारी है। मंगलवार को इसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि 25 नए मरीज सामने आए हैं। हालत गंभीर पाए जाने पर इन सभी को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले में डेंगू से यह तीसरी मौत है। इससे पहले एक बुजुर्ग और एक महिला की इस बीमारी की चपेट में आकर जान चुकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के दौलतपुर निवासी सुनीता (43) पत्नी गोविंद की हालत गंभीर होने पर चार दिन पहले लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवारीजनों ने बताया कि चिकित्सक जांच में डेंगू की बात कह इलाज कर रहे थे।मंगलवार को सुनीता की मौत हो गई।
जबकि चार दिन पहले फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला ब्राह्मणी टोला निवासी कैलाश चंद्र (61) की डेंगू से मौत हो चुकी है लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देना मुनासिब नहीं समझा। इससे पहले भी रामनगर के बिछलखा गांव निवासी मोहिनी की मौत डेंगू से हो चुकी है। डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के फैजुल्लागंज निवासी लवकुश और सचिन, रामनगर के लखडरौ निवासी सोनम, रामनगर की अंजली, समनापुर के रंजीत, मीतपुर के भगौती प्रसाद में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इसके अलावा त्रिवेदीगंज के जमुनीपुर निवासी अयोध्या प्रसाद, बनीकोडर के राधे और बरसाती, देवकलिया फतेहपुर के रामकुमार, दरियाबाद खजुरी की आयुषी नाग, सिरौलीगौसपुर में कंधईपुर के रोहित और मरकामऊ के गुलाम में डेंगू की पुष्टि होने पर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा सतरिख कस्बे के परेठिया मोहल्ले के अनुराग, भारागंज के मोहित, सिद्धौर के चांदूपुर के जमुना प्रसाद, टिकराघाट के अखिलेश और राधिका, टिकैतनगर के मोहल्ला रायसाहब निवासी रुबीना बानो, श्यामावती, इसनाज, मोहल्ला नूरवाफ के अरविंद कुमार की हालत बिगड़ने और जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
टिकैतनगर कस्बे के रहने वाली गुनगुन, यही के बृजेश शुक्ला और उनकी पत्नी सविता भी डेंगू की चपेट में आ गई हैं। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांवों और मोहल्लों में नजर आए अधिकारी
जिलाधिकारी की सख्ती का असर मंगलवार को साफ दिखा। सीडीओ, पीडी, डीडीओ से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव और मोहल्लों में नजर आए। जहां पर गंदगी और कूड़े के ढेर मिले वहां पर साफ सफाई और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए।
डेंगू से फतेहपुर के दौलतपुर में महिला की मौत की जानकारी मिली है। जांच के आदेश दिए गए हैं। डेंगू का यदि कोई संदिग्ध मरीज पाया जाता है तो उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजने तथा उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें