फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 26 Jun 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। घायल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के समय दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह थाना कोठी के नसीरपुर ग्राम पंचायत के मजरे पूरे खुशली निवासी रामविलास का पुत्र हरिओम (25) बाइक से हैदरगढ़ जा रहा था। हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग के दतौली चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे लखनऊ निवासी बाइक सवार अमित सिंह (37) की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया जबकि अमित सिंह को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिवारीजनों को हादसे की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गिट्टी लादकर जा रहा ट्राला बैरीकेटिंग तोड़ कर नीचे गिर गया। मंगलवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्राला लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। थाना लोनीकटरा के गांव नरेंद्रपुर मदरहा के पास बैरीकेटिंग तोड़ते हुए बीस फुट नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में जिला कुशीनगर निवासी चालक विशाल पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें