देवा (बाराबंकी)। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरसौदी पुलिया के पास पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ मिला। जिस पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ उसे रोककर तलाशी ली। उसके पास एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा लिख कर उसे जेल भेजा गया है।