फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खाते से निकाल लिए सवा लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजीत प्रताप सिंह से ठगी का मामला सामने आया है। सिपाही का आरोप है कि 30 सितंबर को उसने खाता चेक करने के लिए एक एप ऑन किया तो एक फोन नंबर मिला। उस नंबर पर काल किया, कुछ देर बाद ही मोबाइल पर मेसेज आया कि बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद फिर दूसरा मेसेज आया जिसमें 25 हजार निकलने की बात सामने आई। इसके बाद परेशान सिपाही तत्काल बैंक पहुंचा और अपना खाता लॉक कराया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। करीब दो माह पुराने मामले में पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें