कोटवाधाम। बरौलिया गांव में रविवार रात किसान अजय कुमार चौहान के घर से चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी उठा ले गए। अजय के मुताबिक वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। मुख्य दरवाजे के पास पत्नी सोई थीं और चाबी चारपाई पर रखी थी। चोर चाबी लेकर ताला खोलकर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नकदी ले गए। अजय ने बताया कि रकम दो मवेशी बेचकर मिली थी। सोमवार को पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि जांच चल रही है।