फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शीतलाष्टमी पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर मांगा आशीष

Thu, 16 Mar 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। होली के आठवें दिन पड़ने शीतलाष्टमी पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में मां शीतला की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जुटना शुरू हो गई। महिलाओं ने धूप, दीप, पुष्प व भोग अर्पित कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के बड़ी देवी मंदिर, छोटी देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर में महिलाएं पूजा की थाल लिए मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंची। बड़ी देवी मंदिर में बाहर तक लाइन लग गई थी। महिलाओं ने कतारवद्घ होकर पूजा अर्चन कर आशीष मांगा। फतेहपुर के महादेव तालाब में सुबह ही पूजा अर्चना के लिए महिलाओं का तांता लग गया।
बाक्स-
मां के भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
कोटवाधाम स्थित बसंता फूफू मंदिर में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। यहां पर पहले से बनाए गए यज्ञशाला में श्रद्घालुओं ने आहुतियां डाली। पुजारी चैतू माली की अगुवाई में शीतलाष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में बहराइच के कलाकारों ने माता के भजन प्रस्तुत किया तो वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बाक्स-
गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस
सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा पाठ के बाद भासद अभिषेक यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत में जुलूस निकाला गया। जुलूस में भूत पिशाच का मुखौटा लगाए लोग आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा बीबीपुर गांव में तालुकेदार के दरवाजे से पूजा अर्चना के बाद वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकला जो मादूपुर से होते हुए मिर्जापुर स्थित काली माता मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें