फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कागजों पर मृत धनराजा को डीएम ने कराया जीवित

Sun, 02 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। अभिलेखों में मृत दर्शाई गई धनराजा शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शशांक त्रिपाठी के सामने पेश हुई। डीएम ने तत्काल उसे जीवित दर्ज कराकर समस्या का निदान कराया। वहीं, चार महिलाओं को अंत्योदय राशनकार्ड भी जारी कराया।
विज्ञापन

लाखूपुर गांव की धनराजा को अभिलेखों में मृतक दर्शाकर भूमि की वरासत पति के भाइयों के अपने नाम करा ली। समाधान दिवस में डीएम के आने की बात सुनकर धनराजा बड़ी उम्मीद से पहुंची थी, लेकिन गांव के लेखपाल ने तहसील सभागार के बाहर ही शिकायत लेकर घर जाने को कहा। धनराजा कुछ देर इंतजार के बाद बिना प्रार्थना पत्र के ही कक्ष के अंदर पहुंच गई। उसने डीएम को अपनी समस्या बताया। कहा, पति के निधन के बाद पति के भाईयों ने उसे मृत दर्शाकर सारी जमीन अपने नाम करवा ली। डीएम ने धनराजा की पूरी बात सुनी और गांव के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को तत्काल समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में अभिलेखों में जीवित होने का आदेश भी जारी हो गया। पति के हिस्से की जमीन भी धनराजा के नाम कर दी गई। आदेश जारी होते ही धनराजा का चेहरा खिल उठा।
वहीं, डीएम ने दीनपनाह की अनीता देवी, तारावती व बेरियामऊ की संजू को राशन कार्ड मौके पर दिया। इनमें दीन पनाह की तारादेवी को अंत्योदय राशनकार्ड जारी करने का प्रस्ताव 14 माह पहले ग्राम पंचायत की बैठक में हुआ था। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट के साथ आख्या भेजी थी लेकिन पूर्ति विभाग ने राशनकार्ड नहीं जारी किया था।
विज्ञापन

नगर पंचायत हैदरगढ़ के अध्यक्ष आलोक तिवारी, ब्रम्हनान सभासद शिवा व पंकज दीक्षित ने अलग-अलग तालाब पाटे जाने की शिकायत की। राजू त्रिवेदी ने कस्बा हैदरगढ़ में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। बेचने व काटने की शिकायत कर रोक लगाने की मांग की। वहीं, बेड़ौरा गांव के विजय कुमार तीसरी बार जमीन की पैमाइश की मांग लेकर पहुंचे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बीडीओ तेजस के., एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा व सीओ समीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें