फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया लगाने के विरोध में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में शुक्रवार रात बिजली के खंभे से कटिया जोड़ने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लाठियों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर निवासी भग्गन चौहान (65) की बहू सीता देवी के नाम बिजली का कनेक्शन है। कुछ दूर लगे खंभे से तार खींचकर घर में कनेक्शन दिया गया है। शुक्रवार रात गांव में जन्माष्टमी मनाई जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले शिवनाथ मौर्य ने खंभे से कटिया फंसा कर घर में तार खींच लिया। इस दौरान भग्गन के घर की बिजली गुल हो गई। भग्गन ने विरोध जताया तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवार के लोगों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के हमले में एक पक्ष के राजेन्द्र, संजय, मनीष, सीता देवी व भग्गन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने झगड़े को शांत कराया। इसके बाद भग्गन घर से कुछ दूर अपने भांजे राजेन्द्र के पालेसर पर चला गया।
आरोप है कि शिवनाथ मौर्य व उसके साथियों ने वहां पहुंचकर लाठी से भग्गन की पिटाई कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल भग्गन को परिवारीजन उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज ले गए जहां, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर गांव पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच की। मृतक के पुत्र मनोज की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मनोज कुमार की तहरीर पर आरोपी शिवनाथ, रामबहार, राकेश कुमार व सरदार के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें