फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खेत में मिली खून सनी बुजुर्ग की लाश, गले... सीने और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से किए गए वार

Fri, 21 Feb 2025 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में खून सनी बुजुर्ग की लाश  खेत में मिली। उसके गले, सीने और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए गए। वह बकरी चराने के लिए गया था।  
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी से शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां बकरियां चराने गए बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव गांव से करीब 900 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के पीड़ गांव की है। गांव मो. अजीज (60) खेती के साथ-साथ बकरी पालन भी करते थे। सुबह 10 बजे वह बकरियां चराने निकले थे। जब रात तक घर नहीं लौटे तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। खेत की तरफ गए तो दिल दहला देने वाला मंजर सामने दिखा। गले, सीने और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। खून से सनी लाश खेत में पड़ी मिली।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों से जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन


गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है, जबकि अन्य इसे किसी बड़ी साजिश से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें