फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बहला-फुसलाकर एक वृद्ध ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर इस बारे में परिवारीजनों को बताया। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासिनी 13 वर्षीय किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री बुधवार शाम गांव में ही किसी काम से गई थी। उसे गांव के ही बाबू उर्फ गामा (65) ने दस रुपये दिया व फुसलाकर गांव के बीच स्थित अपने घर पर ले जाकर कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि वृद्ध ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
बुधवार देर शाम पीड़िता का पिता मजदूरी से घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इस पर वह असंद्रा थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर के जरिये बताया है कि उसकी पुत्री ने आरोपी द्वारा पहले भी दो बार दुष्कर्म करने की बात कही थी लेकिन मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने के चलते उसने शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

सीओ रामसनेहीघाट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी ने दस रुपये देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ बुला ले गया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें