फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करंट लगने से वृद्ध की मौत, संविदाकर्मी गंभीर

Mon, 01 Jul 2024 05:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर/फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर में जहां करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई तो वहीं फतेहपुर क्षेत्र में करंट से झुलसकर संविदाकर्मी खंभे से गिर पड़ा। गंभीर हालात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


घुंघटेर थाना क्षेत्र के पिडसावा गांव निवासी हुसैनी गौतम (60) रविवार दोपहर अपने घर में ही बिजली के तार जोड़ रहे थे। इसी बीच उन्हें करंट लग गया। उन्हें तड़पता देख परिजन दौड़े मगर वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। हुसैनी के भाई रामप्रसाद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष घुंघटेर अंकित त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मसूदपुर वतिया गांव निवासी अमित कुमार उर्फ ज्ञान उपकेंद्र में संविदाकर्मी है। शनिवार रात करीब नौ बजे बन्नी रोशनपुर में एलटी लाइन में केबल जोड़ते समय उसे करंट लग गया और वह झुलसकर नीचे आ गिरा।

ग्रामीणों ने आनन-फानन उसे फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां जिला अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि जहां संविदाकर्मी केबल जोड़ रहा था, वहां दो लाइन गई हैं। उसने जिस लाइन का शटडाउन लिया था, उसके बजाय दूसरी लाइन पर चढ़ जाने से उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें