फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अफसरों पर उपेक्षा का आरोप, सदस्यों ने किया हंगामा

Sun, 18 Feb 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा व बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं करने के आरोपों पर जमकर हंगामा हुआ। वहीं मौजूद अधिकारियों ने सदस्यों के सवालों का जवाब देकर आगे सुधार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सदस्य शांत हुए।
विज्ञापन



ब्लाॅक सभागार में शनिवार को ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। गत वित्तीय वर्ष में कराए गए 1.64 करोड़ रुपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब ढाई करोड़ की लागत से होने वाले 32 प्रस्ताव लिए गए। बैठक में सरांय रावत ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष शुक्ला ने बिना जानकारी राशनकार्ड व यूनिट काटे जाने का मुद्दा उठाया।

नरौली के प्रधान व पूर्व प्रमुख राज नारायण तिवारी के पूर्ति विभाग से मिलीभगत कर कोटेदारों द्वारा घटतौली, वितरण की सूचना नहीं देने और फोन नहीं उठाने के आरोप पर निंदा प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई के लिए शासन को भेजने की मांग पर सभी सदस्यों ने मौखिक सहमति दी। बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने हस्तक्षेप कर स्वयं व सचिव के माध्यम से जांच कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन



बेहटा के प्रधान ने ब्लाॅक के जेई पर जनप्रतिनिधियों पर रुतबा झाड़ने व बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं करने तथा दो साल में दिए गए कार्य प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने व ग्राम चौपाल में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया। चौबीसी के बीडीसी सदस्य ने सीएचसी हैदरगढ़ पर घायल पत्नी को डेढ़ हजार रुपये की दवा बाहर से लिखने के आरोप लगाए। पुश चिकित्साधिकारी डाॅॅ. धनेश ने पशुपालकों के लाभ की योजनाएं गिनाईं। वहीं सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सौरभ शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड बनाने में जनप्रतिनिधियों से सहयोग की मांग की। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि धन की उपलब्धता के आधार पर सभी ग्राम पंचायतों में कार्य कराने का प्रयास किया जएगा। इस मौके पर आशाराम, बबलू सिंह, गौतम पाठक, अलगू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें