फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो के सदस्यों ने तीन गांवों में किया सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाई द्वारा चयनित ग्रामों कुरौली, धरसनिया और पूरे रघई के परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण निर्धारित प्रारूप पर सामान्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषिकेश तिवारी, डॉ. अरविंद पांडेय की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा बताया गया कि सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। इस दौरान इकाई के सदस्यों ने परिवार के लोगों से संपर्क कर ग्राम का नाम, परिवार के सदस्यों का विवरण, 18 वर्ष से अधिक उम्र के उन सदस्यों की क्रम संख्या जिनका आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड ना बना हो, उनका मोबाइल नंबर आदि की जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें