फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब पुलिस सत्यापन के बाद रखे जाएंगे किरायेदार

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में मकान व दुकान किराए पर देने से पहले अब थाने जाना होगा। संबंधित थाने से एक निर्धारित फॉर्म लेना होगा, जिसमें मकान मालिक और किरायेदारों की पूरी जानकारी दर्ज करना होगी। इसमें नाम, स्थायी और अस्थायी पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे। इसके आधार पर ही पुलिस किरायेदारों का सत्यापन कर कर रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी
विज्ञापन

यह व्यवस्था पूरे जिले में लागू हाेगी। शहर की बात करें तो केवल यहीं पर 15 हजार से अधिक लोग किरायेदार हैं। लखपेड़ाबाग, बड़ेल, लक्ष्मणपुरी, मकदूमपुर में सबसे अधिक हैं। लखनऊ के नजदीक होने व स्कूलों का हब होने के कारण भी बाराबंकी में किरायेदारों की संख्या ज्यादा हो जाती है। इस संबंध में सभी सीओ और थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर दिया है कि वर्तमान में रह रहे सभी किरायेदारों का सत्यापन शीघ्र पूरा किया जाए।
इसे सख्ती से अमल में लाने के लिए अगले माह अप्रैल में विशेषतौर पर अभियान भी चलेगा। मकान मालिक को अपना भवन, मकान, दुकान आदि किराए पर देने से पहले थाने से सत्यापन फॉर्म लेना होगा, जो निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक पुलिस चौकी और हल्के में किरायेदारों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि मकान मालिक किरायेदार का सत्यापन नहीं कराता है, तो किसी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में वह भी उत्तरदायी माना जाएगा।
विज्ञापन

अपराधियों का ठिकाना बनाना होगा मुश्किल
इस कवायद से असामाजिक तत्वों व अपराधियों का किराए पर मकान लेकर उसे अपना ठिकाना बनाना कठिन होगा। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और निगरानी में पुलिस को सहायता मिलेगी। मकान मालिकों की जागरूकता बढ़ेगी। वे किरायेदार चुनने में सतर्कता बरतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें