फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब भट्ठी की कालिख से स्याही बनाने की तैयारी में पूजा

Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिहाड़ी मजदूर की बेटी और धूल रहित थ्रैसर मॉडल बना कर जिले का नाम रोशन करने वाली बाल वैज्ञानिक पूजा पाल अब भट्ठी से निकलने वाली कालिख से स्याही बनाने की तैयारी में है। एक बातचीत में पूजा ने बताया कि इसे ग्लिसरीन में अन्य तत्वों को मिलाकर बनाया जा सकेगा, जो स्केच पेन में भी काम आएगी।
विज्ञापन

पूजा ने पीएम मोदी की डॉक्यूमेंट्री में आने को सपने सरीखा मानते हुए उसकी उपलब्धी को देश विदेश में फैलाने के लिए अमर उजाला को थैंक यू भी बोला। कहा कि देश की बेटियों को मेरा संदेश है कि मेहनत और लगन से हर मुश्किल आसान हो जाती है। ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं।
पूजा बाराबंकी के सिरौली गौसपुर क्षेत्र के डलई का पुरवा गांव की निवासी है और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा रहते हुए उन्होंने धूल रहित थ्रेसर का मॉडल बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर अवार्ड जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में पूजा को बेटियों के लिए आदर्श बताया है। इस सफलता से भी अभिभूत शनिवार को अमर उजाला के बाराबंकी कार्यालय आईं पूजा ने बताया कि मेरी कोशिश है कि अब भट्ठी की कालिख को कागज पर उतारकर स्याही बनाई जाए।
विज्ञापन

पूजा ने बताया कि जब उन्होंने ब्लॉक और जिला स्तर पर पहली बार मॉडल बनाया था तो, अमर उजाला ने इसे प्रकाशित कर मेरा आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया था। इससे पैदा हुए विश्वास के कारण ही पहले प्रदेश, फिर राष्ट्रीय स्तर तक मेरी उपलब्धी पहुंची। बताया कि संघर्ष की राह काफी मुश्किल थी। पहले लोग हंसी उड़ाते थे, सवाल उठाते थे, लेकिन अब वही लोग तारीफ करते हैं। पूजा ने अपनी सफलता का माता-पिता और गाइड टीचर राजीव श्रीवास्तव को दिया। इस अवसर पर अमर उजाला परिवार की तरफ से पूजा को सम्मानित भी किया।
पूजा के साथ खड़ी प्रदेश सरकार : सतीश
प्रदेश सरकार में खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह गर्व की बात है कि बाराबंकी की एक बेटी को प्रधानमंत्री ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया। मंत्री ने बताया कि वह एक महीने पहले पूजा के घर गए थे। परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। हम सब पूजा के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें