फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब वकील साहब करेंगे सोहिलपुर की प्रधानी

Wed, 09 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। पंचायत के कार्यों में अपनी मां का सहयोग करने वाले वकील साहब अब मां के निधन के बाद कार्यवाहक प्रधान बनाए गए हैं। डीएम शशांक त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सदस्यों में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे होने कारण कार्यवाहक प्रधान की जिम्मेदारी अधिवक्ता शिवनाथ सिंह वर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चुनने के लिए बीते दिनों हुई वार्ड सदस्यों की बैठक में प्रधान पुत्र शिवनाथ सिंह को सबसे ज्यादा शिक्षित होने के नाते ग्राम पंचायत सोहिलपुर के ग्राम प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। इस आशय का पत्र मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय से गांव पहुंचा। विकास खंड हरख की ग्राम पंचायत सोहिलपुर की ग्राम प्रधान आशा (76) का निधन तीन अप्रैल को हुआ था। तभी से ग्राम पंचायत में प्रधान का पद रिक्त चल रहा था।
गांव के लोगों ने शिक्षित व्यक्ति के हाथ में प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के निर्णय की प्रशंसा की है। प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश कुमार ने बताया कि शिवनाथ सिंह वर्मा को सोहिलपुर का कार्यवाहक प्रधान नामित किए जाने के संबंध में डीएम कार्यालय से एक पत्र आया है। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव अक्षिता अस्थाना के साथ कार्यवाहक प्रधान का संयुक्त बैंक खाता खोलने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें