फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा के कॉरिडोर पर अब खर्च होंगे 200 करोड़

Thu, 27 Mar 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर के निर्माण कार्य पर अब 150 नहीं बल्कि 200 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होंगी। शासन स्तर से निर्माण राशि के बजट को बढ़ाकर दो सौ करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसमें से 48 करोड़ रुपये की जमीन खरीदने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। प्रोजेक्ट कार्य से जुड़े लोगों ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में कॉरिडोर निर्माण के लिए बजट की प्रथम किस्त राशि मिलने की उम्मीद भी जताई है। इसके साथ ही प्रशासन ने प्रस्तावित कॉरिडोर के मॉडल की तस्वीरें भी उजागर की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर को बनारस के काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य तरह से बनाया जाना है। इस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित मॉडल पर मुख्यमंत्री सामने भी चर्चा हो चुकी है। प्रोजेक्ट के तहत जमीन खरीदने के लिए 48 करोड़ रुपये की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। 152 लोगों से जमीन का बैनामा किया गया था। 32 ऐसे लोगों की जमीन का अधिग्रहण की प्रकिया अंतिम चरण में है जिनकी जमीन में मालिकाना हक का विवाद है। ऐसे लोगों की जमीन का अर्जन कर पैसा उसे दिया जाएगा जिसके पक्ष में बाद में सक्षम न्यायालय से निर्णय होगा।
पांच द्वार के साथ सरोवर व आश्रय स्थल भी
प्रस्तावित मॉडल के अनुसार पूर्वी द्वार, इमरजेंसी द्वार, दक्षिणी द्वार, उत्तरी द्वार, पश्चिमी द्वार, कुंड कॉम्पलेक्स, पार्किंग स्थल, सरोवर का निर्माण, तीर्थ यात्रियों के भी शानदार आश्रय स्थल का निर्माण होगा। पिछले वर्ष तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार ने लोधेश्वर महादेवा कारिडोर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई थी। मौजूदा समय वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं। ऐसे में इस परियोजना के और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


लोधेश्वर महादेवा कारिडोर का प्रस्तावित मॉडल सामने आया है। इस पर 200 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। शासन स्तर से अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा है। जमीन के अर्जन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होने के बाद अगले चरण की निर्माण प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। शशांक त्रिपाठी, डीएम बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें