फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रधान को पदच्युत करने की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम अविनाश कुमार ने सिद्धौर ब्लॉक की कोठी ग्राम पंचायत की प्रधान को पदच्युत करने की नोटिस भेजी है। इस ग्राम पंचायत के संतोष कुमार मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का भुगतान लंबित होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इस मामले में हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को आदेश जारी किया था। इसके बाद भी भुगतान न होने से अवमानना का केस दायर किया गया। हाईकोर्ट ने जब फिर अफसरों से पूछा तो अब जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान शिवनंदनी को नोटिस जारी की है।
संतोषजनक उत्तर न पाए जाने पर प्रधान पद से पदच्युत करने की कार्रवाई भी हो सकती है। सिद्धौर के खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह ने बताया कि स्पष्ट जवाब न मिला तो कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें