फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चुनावी खर्च का हिसाब न देने वाले 21 हजार उम्मीदवारों को नोटिस

Fri, 07 Nov 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (वर्ष-2021) लड़ने वाले जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और सदस्यों के उम्मीदवारों ने बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी अपने चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। एक बार फिर से पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, इसलिए निर्वाचन कार्यालय ने इन सभी उम्मीदवारों के भविष्य को लेकर चुनाव आयोग से निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले 21,667 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक चुनावी खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है और वे फिर से चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी में हैं।
जिला पंचायत के 608, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 5,159, ग्राम प्रधान के 6,380 और सदस्य के 9,520 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें चुनाव समाप्त होने के बाद से लगातार नोटिस जारी की जा रही हैं। इसके बाद भी इनके द्वारा खर्च का ब्योरा नहीं दिया जा रहा है।अब एकबार फिर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जहां चल रहा है वहीं परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दावेदार भी मतदाताओं के बीच पहुंच उन्हें अपने पाले में लाने के लिए लगे हैं। इन सभी को बस आरक्षण और चुनावी तारीखों की घोषणा का इंतजार है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि बार नोटिस भेजने के बाद भी चुनावी खर्च का ब्योरा न देने वालों के संबंध में चुनाव आयोग से निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें