फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 210 स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी

Wed, 13 Mar 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तमाम सख्ती के बावजूद अनफिट वाहनों से स्कूली बच्चे ढोए जा रहे हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। बगैर फिटनेस वाहन से बच्चे ढोते मिले तो वाहन सीज होगा। साथ ही वाहन चालक व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



नियमों को ताक पर रखकर स्कूली वाहन बच्चों को ढो रहे हैं। चेतावनी के बाद भी स्कूल संचालकों व वाहन स्वामियों ने स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं कराया। ऐसे में स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने को कहा गया है। बगैर फिटनेस वाहन स्कूली बच्चों को ले पाए जाने पर सीज करने के आदेश दिए गए हैं।


एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि 210 स्कूल प्रबंधकों को स्कूली वाहनों का फिटनेस कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। प्रवर्तन दल के अधिकारियों व पीटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी से चलने वाले वाहनों को सीज कर चालक व प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। ऐसे वाहनों का पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें